दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडीसेमर गांव में शनिवार को खेत की ओर गई एक किशोरी को विषैले सर्प ने डस लिया।
जानकारी के अनुसार खुशी कुमारी (14 वर्ष) पुत्री रामपरिका निवासी मुडीसेमर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे खेत की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान अचानक अज्ञात विषैले सर्प ने उसके बाएं पैर में काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने घबराकर उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देख-रेख में उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि समय रहते इलाज मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह