खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
अलापुर। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा में शनिवार देर रात खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले उसके बाद फायरिंग हो गई। इसके बाद अफरा-तफरी कसा माहौल हो गया।
गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर खनन की मिट्टी की ढुलाई में लगे हैं। दूसरे पक्ष ने शिकायत की तो खनन बंद हो गया। शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग अवैध खनन करने को ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी लेकर खेत में गए। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों ओर से फायरिंग हो गई। मौजूद लोग ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकले। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि राम बरात में पुलिस की ड्यूटी बदायूं में हैं। वह खुद वहीं ड्यूटी पर है। पहुंचकर मामले को देखेंगे। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत