रिपोर्टर राजेंद्र प्रसाद यादव
बैतूल। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रादेशिक सम्मेलन इस वर्ष बैतूल इकाई द्वारा आयोजित होगा।
आज रविवार को संगठन की बैतूल इकाई के तत्वाधान में संपन्न एक आवश्यक बैठक में आगामी प्रादेशिक सम्मेलन के संबंध में रुपरेखा पर विचार विमर्श हुआ।
जिला अध्यक्ष बैतूल इकाई इरशाद खान द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संगठन की डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जाकिर शेख सहित इरशाद खान,राजेश खडसे , राजेंद्र प्रसाद यादव अकरम खान अफसर खान ,युवराज पोटफोडे, विशाल भोरासे , काशी नाथ साहू , बीपी सोनी , आसिफ लंघा , साजिद खान रामसिंह यादव सुरेंद्र बावने ने अपने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष बैतूल इकाई इरशाद खान ने बताया कि इस प्रादेशिक सम्मेलन में संगठन के प्रदेश भर के पदाधिकारीगण सहित समस्त जिला,तहसील स्तरीय इकाइयों के साथी शिरकत करेंगे। प्रादेशिक सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट सहित मध्य प्रदेश इकाई प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शरद मिश्रा की विशेष मौजूदगी रहेगी। प्रादेशिक सम्मेलन में विचार संगोष्ठी सहित पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। चिचोली बैतूल से संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट