सहारनपुर पुलिस लाइन्स में क्रिकेट का रोमांच
156 रनों का लक्ष्य चेज़ कर पुलिस लाइन्स टीम ने जीता मैच!
सहारनपुर । रिज़र्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में रविवार को आपसी सौहार्द और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20-20 ओवर का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। यह मुकाबला आरटीसी (रिज़र्व ट्रेनिंग सेंटर) टीम और पुलिस लाइन्स टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरटीसी टीम ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन पूरी टीम 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस लाइन्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट खोकर रोमांचक अंदाज़ में जीत दर्ज की।
पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया। मैदान में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना रहा।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं हारने वाली टीम के खिलाड़ियों की भी हौसला-अफ़ज़ाई की गई और उनकी खेल भावना की सराहना की गई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़