दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा दुद्धी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने की।
बैठक में तहसील क्षेत्र दुद्धी में हाल ही में नियुक्त हुए नए लेखपालों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष व मंत्री ने सभी नए लेखपालों का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपने कार्यों को सफलता पूर्वक संपादित करने के लिए अपने अनुभव भी साझा किए।
बैठक में मुख्य रूप से लेखपालों की समस्याओं व उनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर संतोष यादव, लाल बाबू सरोज, मकबूल अहमद, रंजय यादव, वेद प्रकाश नागर, आकाश, त्रिलोकी सिंह, अशोक कुमार, शाश्वत दुबे सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह