नवमी पर्व एवं दशहरा पर कानून व्यवस्था चाक-चौबन्द:एस एसपी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 35 स्थान पर होगा रावण दहन
सहारनपुर नवमी पर्व एवं आगामी दशहरा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को शहर के मुख्य बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग की गई। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं, छात्रों एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी ने बताया कि 02 अक्टूबर को जनपद के 35 स्थानों पर दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
सुरक्षा प्रबंध इस प्रकार रहेंगे :
1500 पुलिसकर्मी डिप्लॉय
सभी थानों में व्यवस्थापन पूर्ण
रावण दहन स्थलों का लगातार निरीक्षण
सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी
प्रवेश व निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था
पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित
ट्रैफिक व्यवस्था हेतु विशेष प्रबंधन
एसएसपी आशीष तिवारी ने आश्वस्त किया कि जनपदवासियों को निर्भय एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व मनाने दिया जाएगा और किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़