सई बांध के अधिशेष जल को जवाई बांध में लाने के लिए 2020 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 करोड रुपए के प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी थी। इसमें टनल को पौने तीन मीटर गहराई से 4 मीटर तक गहरा किया जाना था और जो जवाई में प्रतिदिन 34 mcft पानी भेजने की क्षमता थी,उसको बढ़ा करके 75 mcft तक लाया जाना था। यह कार्य 2021 से चालू था, 2024 की 15 सितंबर को पूरा होना था।
हमने बांध स्थल, टनल के उदगम स्थल, टनल से पानी के नदी में प्रवाह के स्थल सबका सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री हरिशंकर मेवाड़ा के साथ दौरा किया। अभी तक 60 प्रतिशत काम भी नहीं हुआ हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी से अनुरोध है कि वह पूर्व से चल रही योजनाओं के काम में गति लाएं जिससे जनता के धन का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके। अभी तक की परिस्थितियों के अनुसार 2026 तक भी काम पूरा होता नहीं दिखाई पड़ता।
Bhajanlal Sharma Ashok Gehlot Govind Singh Dotasra Indian National Congress – Rajasthan CMO Rajasthan Government of Rajasthan