इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर अनिल सोनी ब्यूरो चीफ बहराइच
भिनगा (श्रावस्ती), बुधवार: भिनगा के खैरी मोड़ स्थित जायसवाल किराना स्टोर में बुधवार दोपहर एक कोबरा सांप के दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दीवानी गेट नंबर 1 के सामने स्थित इस दुकान में सांप को देखकर दुकानदार और स्थानीय लोग घबरा गए।
दुकान संचालक ऋषभ जायसवाल ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी शुभम मिश्रा और राज किशोर शुक्ला ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। कोबरा को एक डिब्बे में बंद कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी हालात में घबराएं नहीं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।