इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर अनिल सोनी ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर मंडल द्वितीय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में नगर के बूथ संख्या 23, राम जानकी मंदिर, रामघाट पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, मंडल टोली के सभी कार्यकर्ता तथा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष श्री बृजेश पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों ने श्री गांधी आश्रम पहुंचकर स्वदेशी खादी वस्त्र की खरीदारी कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में विजय सिंह, राहुल राय, महामंत्री राघव प्रताप सिंह, नन्हेंलाल लोधी, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, हेमा निगम, देवेंद्र कुमार मिश्रा, रामकृपाल, अमित शर्मा, प्रभात शुक्ला सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया और स्थानीय जनता ने भी इस पहल की सराहना की।