मामला बबेरू कोतवाली परिसर का है जहां आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के द्वारा ध्वज फहराया गया इसके बाद राष्टगान हुआ। वहीं बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत कि मौजूदगी में स्टाप के सभी उपनिरीक्षक व कांस्टेबल को सत्य अहिंसा शपथ दिलाई गई। जिसमें इमानदारी से सभी लोग काम करें । और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री चित्रों पर माल्यार्पण भी किया इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार सौरभ सिंह , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा चौकी प्रभारी शिवरतन गुप्ता, उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खान, उपनिरीक्षक सैफ अहमद , महिला उप निरीक्षक निकी पटेल, महिला उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट