पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा आगामी विजयदशमी/दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन स्थलों — बनखंडी (सरसावा), अंबेहटा पीर (नकुड़) एवं ककराली सरोवर (गंगोह) — का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।
इस दौरान सम्बंधित पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा आपातकालीन हालात में त्वरित कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपदवासी विजयदशमी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़