✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
प्रदेश के सबसे विशाल रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकरण पुतले का किया गया दहन इलेक्ट्रॉनिक तीर से किया गया रावण का वध
कटनी।- कैमोर नगर का ऐतिहासिक विजयादशमी पर्व 2 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया गया साथ ही यहां के ऐतिहासिक विशाल रावण पुतले का दहन किया गया प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रावण पुतले का दहन देखने हजारों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में रही रावण दहन का कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ जिसमें आतिशबाज ने अपनी गगन भेदी आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया
– कहते हैं बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसका अंत निश्चित है ऐसा ही कुछ प्रतीत करता है पर्व दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी कैमोर नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया एसीसी रामलीला मैदान में विगत वर्षों की परंपरानुसार इस वर्ष भी रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया रावण पुतले का दहन देखने कटनी जिला समेत आसपास के जिलों से हजारों लोगों का हुजूम रहा रावण दहन के पूर्व सर्वप्रथम एसीसी कैमोर के चीफ प्लांट हैड अतुल दत्ता विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भगवान श्री राम व रावण महाराज का विधिवत पूजन किया साथ ही रामलीला मैदान में मौजूद लोगों को श्री दत्ता ,क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक व नगर परिषद की अध्यक्ष पलक नामित ग्रोवर ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दी जिसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ रावण दहन का कार्यक्रम रंग बिरंगी व गगनभेदी आतिशबाजी के साथ हुआ जिसका नजारा देख लोग काफी आनंदित भी हुए इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र नगर परिषद कैमोर की अध्यक्ष नामित पलक ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा चीफ प्लांट हैड अतुल दत्ता, एचआर हैड दिनेश पाठक सहित अदानी एसीसी कंपनी के अधिकारी कर्मचारी लेडीज क्लब की समस्याएं उपस्थित रहे।
– धमाकेदार आतिशबाजी का दौर थमते ही भगवान श्री राम के धनुष से तीर निकला और रावण महाराज की नाभि में लगा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामलीला मंच से छूटने वाला तीर बड़ा ही आकर्षक बना हुआ था धीरे-धीरे तीर रावण पुतले की ओर बढ़ता रहा और लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा था जैसे ही रावण की नाभि में तीर लगा वैसे ही इस विशाल रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा परंपरिक अनुसार रावण पुतले का दहन एक बुराई के रूप में किया जाता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि बुराई चाहे जितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसका अंत निश्चित है।
– एसीसी रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम देखने कैमोर से ही नहीं बल्कि कटनी एवं आसपास के क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम मैदान पर जमा था इतनी ज्यादा भीड़ की सुरक्षा करना किसी चुनौती से कम नहीं थी सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल काफी संख्या में तैनात किया गया था इसके अलावा एसीसी का सुरक्षा विभाग सहित एसीसी के तमाम अधिकारी इस व्यवस्था में लगे रहे इंटक अध्यक्ष अनिल मौर्य एवं उनकी पूरी टीम भी सुरक्षा व्यवस्थाओं में जुटी रही साथ ही रावण पुतले के चारों ओर जालीदार फेसिंग की व्यवस्था भी की गई थी मैदान में उपस्थित इतनी ज्यादा भीड़ की निगरानी सीसीडी कैमरो के माध्यम से भी की जा रही थी रावण दहन के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर परिषद का काफी सहयोग रहा और तमाम सुरक्षा इंतजामों के चलते रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।