बबेरू दशहरा मैदान पर रावण मेघनाथ वध का किया गया मंचन हजारों की संख्या में दर्शक रहे मौजूद ।
मामला बबेरू कस्बे के दशहरा मैदान का है। जहां हर वर्षों की भांति इस वर्ष की दशहरा के दिन आज गुरुवार को शाम 6:00 बजे राम रावण युद्ध व लक्ष्मण मेघनाद युद्ध कराया गया। उसके पहले बबेरू क्षेत्र के देवी जवारा दशहरा मैदान पर पहुंचे, और राम लखन हनुमान जी के दर्शन किया, उसके बाद युद्ध कराया गया। जैसे ही लक्ष्मण ने मेघनाद का वध व राम ने रावण का वध किया। तो पूरा पंडाल जय श्री राम और लखन लाल के नारों से गूंज उठा, वही रामलीला समिति के प्रबंधक प्रकाश नारायण चतुर्वेदी मंच संचालक नीरज पांडे के द्वारा बताया गया, स्वामी वीर दास बाबा की अनुकंपा से 179 वर्षों से बराबर रामलीला समिति का मंचन और दशहरे के दिन रावण मेघनाद का वध दशहरा मैदान पर किया जाता है। आज हजारों की संख्या में दर्शकों ने राम रावण, व लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध शाम 6 बजे तक चला देखा इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर, अनूप यादव, बृजमोहन सिंह लाला, दिलीप सोनी, शिवमोहन यादव, सभासद शिवप्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य, आकाश चौरसिया, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक सैफ अहमद, कल्बेअब्बास खान, महिला उप निरीक्षक निक्की सिंह पटेल सहित भारी मात्रा में पुलिस के जवान व महिला पुलिस तैनात रहे ।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट