बिल्सी। जरसैनी गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते मकान में लपटे उठने लगी। उसे देखकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक आग पर लोग काबू पाते, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जरसैनी के रोशन नाथ पत्नी दुलारो देवी और नाती अनुज के साथ 29 सितंबर को घर में ताला लगाकर अपनी बहन के घर सोरों (कासगंज) गए थे। बंद मकान में बृहस्पतिवार की शाम अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद मकान से आग की तेज लपटे उठने लगी। आसपास के लोगों ने देखा तो वह आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। साथ ही इसकी जानकारी मकान स्वामी रोशन नाथ को दी। ग्रामीणों का कहना है मकान में रखा फ्रिज, चारपाई, अनाज, इत्यादि समेत घरेलू सभी सामान जलकर राख हो गया।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत