बारिश में भीग गई धान की कटी फसल।
दबतोरी। क्षेत्र में हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिल गई लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से तेज गर्मी पड़ रही थी। दिन में निकलना मुश्किल हो रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई बारिश ने गर्मी से राहत तो दिला दी, लेकिन धान की फसल को नुकसानदायक साबित हुई। किसानों की कटी धान की फसल में पानी भर गया है। इससे धान की फसल की सड़ जाएगी। किसानों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही रहा तो नुकसान बढ़ सकता है। बारिश के साथ हवा चलने से धान की खड़ी फसल गिर गई मुसिया नगला के किसान सुशील मिश्रा का कहना है कि मेरी धान की फसल खेत में कटी हुई है। उसमें पानी भर गया है।
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत