युवा एकता सेवा समिति संगठन के जिला अध्यक्ष बने अंकुर सैनी
बेहट। युवा एकता सेवा समिति संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री महंत सहजानंद ब्रह्मचारी जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी के निर्देश पर गांव मूर्तजापुर निवासी अंकुर सैनी को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है।
शनिवार को मां शाकंभरी पीठाधीश्वर मंदिर मठ के अध्यक्ष सहारनपुर एवं युवा एकता सेवा समिति संगठन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव महंत श्री सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी जी प्रदेश अध्यक्ष अंकित भारद्वाज जी के दिशा निर्देश पर अंकुर सैनी को जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संगठन पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है वह उसकी पूरी ईमानदारी एवं लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। इस अवसर परआशीष सैनी युवा प्रदेश अध्यक्ष, दीपक सैनी युवा जिला अध्यक्ष, संदीप सैनी जिला उपाध्यक्ष, सोनू धीमान महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि, सचिन सैनी प्रदेश सचिन, सागर सैनी जिला महासचिव आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़