विजयदशमी पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
मीरगंज, बरेली। विजयदशमी के पावन पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, बरेली द्वारा परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन तहसील मीरगंज के सामने स्थित संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज, मनी सत्याना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार शस्त्र जीवित भगवान के समान हैं। जैसे कोई हमारी रक्षा करता है वैसे ही शस्त्र भी हमारे रक्षक होते हैं, इसलिए उनका पूजन एवं सम्मान करना आवश्यक है। राष्ट्रीय बजरंग दल, बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में हिंदुओं को सजग होकर अपनी आस्था, बहन-बेटियों, मठ-मंदिरों और साधु-संतों की रक्षा के लिए खड़ा होना होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग पर भी बल दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि यदि हिंदू समाज हर मंगलवार और शनिवार को गली-गली, मंदिर-मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा तो समाज सुरक्षित रहेगा और एकजुटता मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित गंगवार (अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), रोहित गंगवार (राष्ट्रीय बजरंग दल), जिला महामंत्री हरीश कुमार, मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, जिला प्रभारी सुबोध प्रधान, नगर अध्यक्ष कुश गुप्ता, नगर महामंत्री वीरेंद्र, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, ठाकुर अमित सिंह, पूर्व सैनिक सुनील सिंह, पूर्व सैनिक प्रवीन राठौर, ठाकुर उमेश सिंह समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों लोग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली