जालंधर 07 अक्टूबर:- शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में करवाई जा रही रामलीला बाबत सभी तैयारियों सम्पूर्ण कर ली गई हैं। जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार जी ने बताया कि प्रत्येक नाइट देखने योग्य होगी। मंच के कलाकार पिछले एक महीने से लगातार रिहर्सल कर रहे है। 9 अक्टूबर को सुबह दशहरा ग्राउंड में भूमि पूजन होगा। इस बाबत सभी को निमंत्रण पत्र भी दे दिए गए है। मंच के सदस्यों ने आज प्रतिष्ठ समाज सेवक स नवदीप सिंह बेदी ट्रॉफी गैलरी वालों को निमंत्रण दिया। स नवदीप सिंह बेदी ने मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सदस्यों को बताया कि रामायण हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। भगवान श्री राम जी ने कभी भी मर्यादा नहीं तोड़ी, बेटे के रूप में, भाई के रूप में, राजा के रूप में, इस लिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। इस अवसर पर मंच के महासचिव स कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष श्री विशाल भल्ला, धीरज सहगल व राजा धामी उपस्थित थे।