कम से कदम मिलाकर स्वयंसेवकों ने दिया एकता का संदेश
रामगढ़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाते हुए विजय दशमी उत्सव मनाया। इस अवसर पर कस्बे के प्रमुख मार्गो से स्वयंसेवकों द्वारा पद संचलन निकालकर एकता का संदेश दिया। कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा के सथ स्वागत हुआ। रामगढ़ के रेलवे फाटक के पास मौजूद खेल मैदान में स्वयंसेवकों की एकत्रि करण हुआ। जिसके पश्चात पथ संचलन प्रारंभ हुआ ।खेलमैदान से गुरुद्वारा मोड, तहसील रंगमंच , मेंन बाजार, चौपड़ बाजार, सब्जी मंडी, गौरव पथ से अलवर दिल्ली हाईवे, गोविंदगढ़ मोड, बस स्टैंड होते हुए वापस खेल मैदान आकर समापन हुआ। इस अवसर पर तहसील रंगमंच के समीप समाजसेवी कृष्ण यादव द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। अल्पाहार की व्यवस्था खेल मैदान में की। इस दौरान लक्की कुकरेजा, परमजीत सिंह जिला महामंत्री भाजपा युवा अल्पसंख्यक मोर्चा, ,विजय शेखावत ,गजेंद्र शर्मा ,मोनू सेन, छगन सेन,जीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट.अजय भारद्वाज अलवरराजस्थान