गांव जक्खाकी में बदलाव का संकल्प — नजीबाबाद विधानसभा के लोगों ने दिखाई एकजुटता
नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव जक्खाकी में आज एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
गांव के लोगों ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र विकास से वंचित रहा है, अब समय है बदलाव का। जनता ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया और कहा कि अबकी बार जनता अपनी सरकार बनाएगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे साहनपुर चेयरमैन एवं नजीबाबाद विधानसभा के भावी प्रत्याशी 2027 श्री खुर्शीद मंसूरी।
कार्यक्रम की सदारत हसीनूदीन साहब ने की और संचालन रवि चौधरी ने किया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी लगातार दलित, पिछड़े, मुस्लिम और वंचित समाज की आवाज़ संसद से सड़क तक बुलंद कर रहे हैं। उनके संघर्ष और विचारधारा से प्रेरित होकर जनता अब बदलाव का संकल्प ले चुकी है।
कार्यक्रम में हबीब, रईस, ज़ुल्फ़िकार, फारूक, नसीम वकील, रईस अहमद, नसीम, शमशीद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा — “मिशन 2027 को सफल बनाना है, अब नजीबाबाद में बदलाव की बारी है।”