मुलभूत सुविधाओ से वंचित हैं ढोला का आंगनबाड़ी केन्द्र।
ढोला, सुमेरपुर। सुमेरपुर उपखंड के ढोला गांव में एक ऐसा भी आंगनबाड़ी केन्द्र है जहां सुविधाओ के नाम पर कोई भी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ढोला का आंगनबाड़ी केन्द्र नम्बर तीन जो एक छोटी सी मेडिकल की दुकान में आज भी चलती है जहां पर न तो बच्चे सही रूप से बैठ पाते हैं ओर र नहीं कार्यकर्ता सही तरह से पोषण बना सकती है , कुलमिलाकर व्यवस्था के नाम पर कोई भी सुविधाओ से वंचित हैं , सिर्फ नाम मात्र का ढोला में यह केन्द्र है । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंजु वैष्णव ने हमारे संवाददाता पाबूसिंह कुम्पावत को बताया कि यह सेन्टर पूर्व में राजकीय विधालय में चलता था लेकिन हाल ही में राजस्थान में चल रहे जर्जर अवस्था में विधालयो में हुई हादसों के कारण सम्बंधित विभाग ने यह केन्द्र तुरन्त प्रभाव से खाली कराया गया तब से कार्यकर्ता को यह मुशिबत झेलने के लिए सम्बंधित विभाग ने मजबुर कर दिया । एक छोटे सी दुकान के पास गंदगी का आलम , दुकान के पीछे तालाब , वाहनों की आवाजाही से भारत के आगामी भविष्य के सितारों के साथ बड़ा ही प्रशासन की ओर से खिलवाड़ किया जा रहा है । गांव में यह सेन्टर चलाने के लिए ऐसा कोई मकान मिलता नहीं है अगर मिल भी जाए तो सम्बंधित विभाग कराया देती है ऊंट के मुंह में जीरा वो वाली बात इस विभाग पर लागु होती है। महिला एवं बाल विकास विभाग से अपिल की जाती है कि तुरन्त प्रभाव से इस सेन्टर को सुविधायुक्त भवन में संचालित किया जाये ताकी मासुमो के साथ कोई खिलवाड़ न हो ।
पाली जिला ब्योरो चिफ पाबूसिंह कुम्पावत की रिपोर्ट।