सहारनपुर। महिला पुलिस कर्मियों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित क्रेच (शिशु देखभाल केंद्र) Happy Kids का शुभारंभ किया गया।
यह क्रेच महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों की देखभाल हेतु एक सुरक्षित, स्नेहमय और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र में बच्चों के लिए खेल-कूद, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे महिला कर्मी अब अपने शिशुओं की चिंता किए बिना पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगी।
इसी अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत AVP Crafting Club का भी शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस क्लब के माध्यम से बालिकाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के प्रति रचनात्मक कार्यशालाओं के जरिए जागरूक किया जा रहा है। वर्कशॉप में खेल-खेल में बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी दी गई, जिससे उनमें आत्मसुरक्षा एवं सजगता की भावना को प्रोत्साहन मिला।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रभारी मिशन शक्ति सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़