नगर निगम की कार्यकारणी बैठक में पुनरीक्षित बजट में पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के प्रस्ताव पर निगम के 32 गांवो के विकास हेतू 6 करोड़ रुपए बजट में और 4 करोड़ रुपए अंत्येष्टि स्थल पर रखवाने के लिए काम करने वाले पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरि और पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर का किया शुक्रिया!
नगर निगम सहारनपुर की कार्यकारणी बैठक में पुनरीक्षित बजट में पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के प्रस्ताव के बाद निगम के 32 गांवो में विकास हेतु 6 करोड़ रुपए की अलग से व्यवस्था और अंत्येष्टि स्थल के लिए 4करोड़ रुपए की व्यवस्था करवाने के लिए आज काम करने वाले दल ने मानक मऊ में पार्षद समीर अंसारी के आवास पर मीटिंग कर मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह नगर आयुक्त शिपू गिरि पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर और कार्यकारणी सदस्यो का धन्यवाद किया इस मौके पर पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि काम करने वाला पार्षद दल हमेशा से नगर और 32 गांवो की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है चाहे GIS सर्वे हो,निगम की सड़क, नाली,पानी, स्ट्रीट लाइट,सफाई,सीवर व्यवस्था हो उसके सुचारू रूप से चलवाने के लिए हमेशा आगे रहा है और भविष्य में भी नगर की समस्याओं को सुलझाने में आगे रहेगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद रईस पप्पू पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद मेनपाल पार्षद महमूद हसन पार्षद जफर अंसारी पार्षद एडवोकेट जावेद मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़