नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग: बिहार झारखंड सिमावर्ती आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बिहार मद्य निषेध विभाग, गयाजी के साथ संयुक्त रूप से झारखंड राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी छापेमारी की गई है।
यह कार्रवाई भंडार, परसातरी, भगहर झरना, चोढ़ी और अम्बातारी जैसे सीमावर्ती इलाकों में संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को निशाना बनाकर की गई है।
छापेमारी के दौरान, अवैध शराब निर्माण के लिए रखी गई भारी मात्रा में सामग्री को नष्ट किया गया और तैयार शराब को जब्त किया गया। लगभग 22,500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को नष्ट किया गया। लगभग 1,370 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। 40 लीटर अवैध विदेशी शराब भी जब्त की गई है साथ ही संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारीओं में से उत्पाद विभाग (झारखंड): अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सैयद बशीरुद्दीन, और उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह। गयाजी मद्य निषेध विभाग (बिहार): सहायक अवर निरीक्षक अभय कुमार व तकनीकी टीम। सुरक्षा बल: सशस्त्र गृहरक्षा वाहिनी के जवान।