मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर इंदिरा बाल भवन बिजनौर में कार्यक्रम सम्पन्न
बिजनौर, 8 अक्टूबर:
आज बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भीम आर्मी चीफ़ एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं चेयरमैन साहनपुर श्री खुर्शीद मंसूरी, मौलाना अतीक अहमद, सलीम अंसारी, ओमपाल बालियान, जितेंद्र राणा, सुखवीर प्रधान, अशोक कुमार, एस.के. हल्दिया, असलम अंसारी, वसीम शेख, मुस्तफा प्रधान, इस्तेखार प्रधान, जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, भीम सेन हल्दिया, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष, प्रशांत महासागर, दीपक कुमार, अकरम कुरैशी, साहिल मेहरा, और परवेज़ पाशी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व चेयरमैन झालू श्री शहज़ाद ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी के दिखाए रास्ते पर चलकर ही बहुजन समाज को उसका हक और सम्मान मिल सकता है।
सभी ने एकजुट होकर भाई चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व में मिशन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का संकल्प लिया।