नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना एवं कोल कंपनियों से संबंधित भू-अर्जन की समीक्षा बैठक आयोजित
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय कक्ष में आधारभूत संरचना एवं कोल कंपनियों से संबंधित भू-अर्जन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित कोल कंपनियों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता, म्यूटेशन, स्टेटमेंट-6, एफआरए एनओसी, आंगनबाड़ी एवं स्कूल शिफ्टिंग, एलपीसी, जीएम आम जीएम खास, जीएम जेजे से संबंधित मामले सहित अन्य लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा म्यूटेशन और अन्य औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। नई परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कंपनियों को संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाना होगा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारियों और कंपनियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, संबंधित कोल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।