ऊन के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने आयोजित की शोकसभा
झिंझाना। ऊन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक ऋषिपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
यह शोकसभा ब्लॉक संसाधन केंद्र ऊन पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा आयोजित की गई।
सभा में शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ऊन अनिल कुमार वर्मा तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि दिवंगत बाबू ऋषिपाल सिंह शालीन, सौम्य स्वभाव के धनी तथा अध्यापकों के कार्यों के प्रति समर्पित और निष्ठावान व्यक्ति थे। उनका आकस्मिक निधन बेसिक शिक्षा विभाग विशेष रूप से विकास खंड ऊन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन उनके परिवार के हर सुख-दुःख में सदैव साथ रहेगा।
शोकसभा में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ऊन अनिल कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, ब्लॉक मंत्री सुबोध कुमार शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री अनुज पंवार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज कुमार बड़सर, ब्लॉक मंत्री मोहित चौधरी, शोकेंद्र सिंह, बासोराम शर्मा, राकेश कुमार, अरुण सरोहा, पुष्पेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, सचिन गंगानिया, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष चरण सिंह सहित दर्जनों शिक्षकगण तथा बीआरसी स्टाफ के कुलदीप चौहान, नीरज कुमार, प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
—
जिला क्राइम रिपोर्ट — तल्हा मिर्ज़ा, शामली
📞 7505343051