रामगढ़ नगर पालिका में चेयरमैन चुनाव के बाद उप चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ इस पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था इसमें वार्ड नंबर 25 से भाजपा पार्षद परविंदर सिंह उर्फ राजन सिंह पर वार्ड नंबर 20 से भाजपा पार्षद राजकुमार यादव शामिल थे. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रुपए 2:00 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 5:00 बजे तक चला इसके बाद वोटो की गिनती की गई मतगणना में परविंदर सिंह उर्फ राजन सिंह को 27 वोट मिले जबकि राजकुमार यादव को 8 वोट मिले राजन सिंह ने 19 वोटो के अंतर से जीत दर्ज कर उप चेयरमैन का पद जीता. रामगढ़ उपखंड अधिकारी सुभाष यादव ने जीत का शपथपत्र दिया राजन सिंह की जीत का ऐलान होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की इसके बाद समर्थकों एक विजय जुलूस भी निकाला जो पूरे कस्बे में होते हुए उनके निवास पहुंचा जुलूस के दौरान समर्थकों ने राजन सिंह का जगह-जगह स्वागत किया। उन्हें जीत की बधाई दी। उसके बाद अनोको को मंदिर व रामगढ़ गुरुद्वारा में माथा टेका।इस मौके पर उनके साथ पार्षद हितेश बसवाल.नरेंद्र मोदी. गजेंद्र शर्मा. एडवोकेट अमित भारद्वाज. सेवाराम मेघवाल. सुंदर सैनी. लकी कुकरेजा. शुभम शर्मा. बंटी गालव. अभिषेक मीणा. काली सेन. परमजीत सिंह.आदि हजारों समर्थक साथ रहे।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान