रिपोर्टर इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
हादसा बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर हुआ है। जहां पर तेज रफ्तार उत्तराखंड की बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
सड़क हादसे में हुई मौत में युवक की पहचान आबिद 35 वर्ष पुत्र आफताब निवासी जसपुर नई बस्ती के रूप में हुई है। जबकि ज़ाकिर उम्र 25 वर्ष पुत्र अब्दुल वाहिद घायल है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे की खबर सुनकर परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि भाई सवार दोनों युवक कलियर से जियारत करके लौट रहे थे। बस चालक ड्राइवर बस को छोड़कर मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।