सहारनपुर- अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि सुनील जैन राणा सुपुत्र स्वर्गीय बिशन दयाल जैन राणा मसाला उद्योग, छत्ता जम्बूदास, सहारनपुर का कुछ समय पूर्व आकस्मिक निधन हो गया है।
सुनील राणा विशाल हृदय के धनी, हंसमुख, मिलनसार और नेक दिल व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे समाज के परम शुभचिंतक थे। उनके हृदय में न केवल मनुष्यों के लिए, बल्कि पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के प्रति भी अपार स्नेह था। सबको अपना बना लेने वाला उनका स्वभाव और हर दिल में बस जाने वाली उनकी छवि उन्हें सबसे अलग बनाती थी।
उनका इस प्रकार अचानक चले जाना पूरे जैन समाज और परिवार के लिए एक अपूरर्णीय क्षति है। इस खबर से मन व्यथित है, आंखें नम हैं और विश्वास करना कठिन है कि भाई सुनील राणा जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति, शांति, शांति।
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़