कस्बे में शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे फूड सेफ्टी विभाग के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में तीन अलग-अलग मिठाई की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए मिठाई और मावे के सैंपल लिए गए हैं। विभागीय कार्रवाई के दौरान बिहारीगढ़ के स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से गुहार तक लगाई कि त्योहारों का सीजन है ऐसे में आप लोगों को किसी भी तरह की अगर दूकानों पर कोई खामी दिखाई पड़ रही है तो सुधार करने के लिए दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दे, और एक बार सुधार करने का मौका दे, लेकिन अधिकारियों ने व्यापारियों की बात को अनसुना कर नमूने लेकर वापस लौट गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से बिहारीगढ के मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़