Indian TV news reporter Mohd Ikram साहनपुर, 11 अक्टूबर 2025:
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है। नजीबाबाद विधानसभा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में नगर पंचायत साहनपुर में ‘मिशन 2027’ को मजबूत करने के लिए जनता एकजुट हो रही है। आज साहनपुर के मोहल्ला मेमरान में आयोजित नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन साहनपुर व मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने शिरकत की। इस सभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का खुलकर जिक्र हुआ, जिन्हें बहुजन समाज के मसीहा के रूप में याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी पूरे प्रदेश में हर सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार है,
सभा का आयोजन कासिम, फहीम और फुरकान ने किया, जबकि अध्यक्षता नीशू लाला जी ने की। संचालन उवैश मंसूरी ने किया। सभा में वीरेंदर राजपूत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “साहनपुर के लोगों ने पहले भी एकजुट होकर कई विधायकों को विधानसभा भेजा है। इसी तरह, अगर आजाद समाज पार्टी खुर्शीद मंसूरी को टिकट देती है, तो जनता चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन में एकजुट होकर उन्हें वोट देगी। चंद्रशेखर आजाद जैसे दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में हमारा मिशन सफल होगा।”
शेख शमीम ने कहा, “खुर्शीद मंसूरी ने साहनपुर को दूसरी बार चेयरमैन बनकर विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। चंद्रशेखर आजाद के प्रेरणा से वे विधायक बनकर नजीबाबाद विधानसभा का भी विकास करेंगे। आजाद जी का मिशन 2027 बहुजन समाज को सशक्त बनाने का संकल्प है।”
मुख्य अतिथि खुर्शीद मंसूरी ने संबोधित करते हुए कहा, “अगर पार्टी ने टिकट दिया और आपने विधानसभा भेजा, तो क्षेत्र की हर समस्या को विधानसभा में उठाया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में हम विकास को पटरी पर लाएंगे। पिछले 15 वर्षों में नजीबाबाद विधानसभा काफी पिछड़ गई है। मौजूदा विधायक जनता से दूर रहे, लेकिन आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद के विजन से हर वर्ग को न्याय देगी।”
इस सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें लईक, लड्डन मेम्बर, जाकिर शेख, राम सिंह, जाफर सलमानी, नोशाद, फैजान, सरताज राईन, सलमान, नवाज़िश, कफील अंसारी, डॉ. इकबाल, इस्माइल, वकील अहमद, मूलचंद, मुस्तकीम मेम्बर, दीपक, कासिम मेम्बर, सरफराज मंसूरी, वसीम भानी, नवाब मेम्बर, फैजान, हनीफ शेख आदि प्रमुख थे।
चंद्रशेखर आजाद हाल ही में गाजीपुर, आगरा, अलीगढ़ जैसे जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित कर मिशन 2027 की रणनीति बता चुके हैं। साहनपुर की यह सभा मिशन 2027 का एक मजबूत कदम साबित हो रही है,