सहारनपुर
आईएमए सहारनपुर का शपथग्रहण समारोह आयोजित
देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में आईएमए सहारनपुर का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ अजय सिंह और सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ प्रवीण शर्मा बने आईएमए अध्यक्ष
कार्यक्रम में डॉ नरेश नौसरान ने आईएमए की परंपरा के अनुसार अध्यक्ष पद का मैडल डॉ प्रवीण शर्मा को पहनाया। नवनियुक्त आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा ने अपनी कार्यकारणी को शपथ दिलाई
कार्यक्रम में डॉ नीरज आर्य ने सचिव पद की शपथ ली, जबकि डॉ अनुपम मलिक कोषाध्यक्ष बने। इसके अलावा डॉ कलीम अहमद विज्ञान सचिव, डॉ स्वर्णजीत सिंह और डॉ पूनम मखीजा उपाध्यक्ष, डॉ ऋतु जैन सामाजिक सचिव, डॉ दीप शिखा खन्ना संस्कृतिक सचिव, डॉ संजीव अग्रवाल खेल सचिव और डॉ अरुण अनेजा आईएमए पत्रिका संपादक बने।
कार्यक्रम में डॉ मनदीप सिंह, डॉ महेश ग्रोवर, डॉ आकांशा ठक्कर, डॉ अनुपम यादव, डॉ शिप्रा तिवारी और डॉ ऋचा तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डॉ प्रवीण शर्मा ने कहा
नवनियुक्त आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा ने कहा कि आईएमए समाज के स्वास्थ्य के लिए कार्य करेगी और प्रत्येक डॉक्टर के हितों की रक्षा करेगी। इस वर्ष आईएमए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और “आओ चले गाँवों की ओर” कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़