वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनसुनवाई अभियान जारी
थाना देहात कोतवाली व नगर कोतवाली में जनसुनवाई पर फरियादियों ने जताया संतोष
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनका निस्तारण नियम और कानून के अनुसार त्वरित रूप से किया जा रहा है।
थाना देहात कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना नगर कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने भी जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतों को तत्काल सुनकर निस्तारण के आदेश दिए।
जनसुनवाई में आए फरियादियों ने पुलिस अधिकारियों के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए संतोष व्यक्त किया और कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़