दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का मामला लगातार गरमा रहा है। 11 अक्टूबर को भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है।
Cockroach Janata Party (CJP) ने 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद अदालत के आदेश पर रिहा कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त लगाई गई है।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया था। रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया।