बालोद पुलिस का एक्शन: आबकारी एक्ट के 7 मामले दर्ज, 40 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बालोद, 9 अक्टूबर 2026। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बालोद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। वहीं, आबकारी एक्ट के तहत 7 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत 15 प्रकरणों में 15 व्यक्तियों तथा धारा 126 और 135(3) के तहत 21 प्रकरणों में 25 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में अपहरण के दो मामले भी दर्ज हैं। इनमें 18 वर्ष 6 माह की युवती के गुम होने और 17 वर्ष 1 माह की नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला शामिल है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
बालोद पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब की बिक्री और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।





