जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहंदी में करोड़ों की लागत से भव्य हनुमान मंदिर बन रहा है।
मंदिर के बड़े महराज श्री लखन दास (तपसी) महराज ने बताया की सब के सहयोग से यह मंदिर 35000000( तीन करोड़ पचास लाख) की लागत से बन रहा है, जिसमें दानदाता दिल खोल कर दान कर रहें हैं, जिसमें दानदाता 11 लाख से स्वेच्छानुसार 100-50 रूपये दान में दे रहे हैं।यह मंदिर बंशी पत्थर से बन रहा है जो कि बयाना राजस्थान से आ रहा है, इसी पत्थर से अयोध्या का राम लला का मंदिर बन रहा है, पत्थर के बारे में कारीगरों ने बताया कि पत्थर जितना पूराना होते जायेगा उतनी ही चमक आती जाएगी। वहीं इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, मंदिर में भारत के कोने कोने से आते हैं और अपना मनवांछित फल पाते हैं, वहीं मन्नत के लिए लाल कपड़े में नारियल बांधा जाता है, मन्नत पूरी होने के बाद नारियल को तोड़वाया जाता है। यह मंदिर बिलासपुर छत्तीसगढ़ से 48 किलोमीटर पूर्व दिशा में और शिवरीनारायण से 17 किलोमीटर पश्चिम दिशा में मुख्य राज्य मार्ग पर स्थित है, यहां के लिए बसें, प्रायवेट गाडियां चलती रहती है