हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: चौपारण में लूट की घटना का सफल उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग जिला ब्यूरो नरेश सोनी की रिपोर्ट।
हजारीबाग: हजारीबाग जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौपारण थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक बड़ी घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में सफल उद्भेदन कर दिया और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
यह थी घटना: वादी रूपेश कुमार (उम्र-22 वर्ष, समस्तीपुर, बिहार) ने दिनांक 16/10/2025 को चौपारण थाना में एक आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 15/10/2025 की शाम करीब 7:00 बजे वह अपनी पिकअप वैन (बीआर 01जीएल-8677) में मेडिकल दवा लोड कर पटना से रांची के लिए जा रहे थे। 16/10/2025 को देर रात करीब 1:00 बजे जीटी रोड चौपारण घाटी पार करने के बाद, एक काले रंग की ब्रेज़ा गाड़ी (झ02बीटी-7723) ने उनका पीछा किया और सीएम होटल के पहले ओवरटेक कर गाड़ी रोक ली। अज्ञात अपराधियों ने उनसे मारपीट कर पिकअप वैन, गाड़ी में रखे ₹21,300 नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को दी गई, जिसके आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बरही के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर लूट में प्रयुक्त ब्रेज़ा गाड़ी (झh02बीटी-7723) को सरदारपुर जीटी रोड से जब्त कर लिया और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर, लूटी गई पिकअप वैन (बीआर 01जीएल-8677) को ले जा रहे तीसरे अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी और बरामद सामान:
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
शिवम् कुमार (उम्र- 20 वर्ष, सा० बराई केंदुआ, थाना चौपारण, हजारीबाग) राहुल सिंह (उम्र- 30 वर्ष, सा० गणपति होटल के सामने, थाना इटखोरी, चतरा) अरविन्द चौरसिया (उम्र- 33 वर्ष, सा० इटखोरी, थाना इटखोरी, चतरा) पुलिस ने अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया: लूट में प्रयुक्त काले रंग की ब्रेज़ा गाड़ी संख्या झ02बीटी-7723। लूटे गए ₹21,300 नकद। वादी से लूटा गया ओप्पो एफ-25 प्रो 5जी मोबाइल फोन। लूटी गई पिकअप वैन गाड़ी संख्या बीआर 01जीएल-8677।
छापामारी दल:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाले छापामारी दल में एसडीपीओ बरही अजित कुमार विमल के नेतृत्व में पु०नि० बरही अंचल चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी चौपारण थाना पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, पु०अ०नि० रवि रंजन, पु०अ०नि० श्रवन कुमार पासवान (अनुसंधानकर्ता), स०अ०नि जगदीश चन्द्र प्रधान, स०अ०नि बादल कुमार महतो और थाना रिज़र्व गार्ड शामिल थे।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है।