इंडियन टी वी न्यूज
रिपोर्टर अनिल सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
विशेश्वरगंज, बहराइच:
आज विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी धनुही में पुलिस प्रशासन द्वारा एक रोड मार्च निकाला गया। यह मार्च क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से किया गया।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि पटाखा बेचने या चलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मार्च के दौरान कई सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे और स्थानीय लोगों को नियमों की जानकारी दी गई। यह कदम क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।