तेली पिछड़ा वैश्य महासभा का संभागीय महामंत्री बनाए गए अमित साहू, सिंग्रामपुर में बधाईयों का तांता
सिंग्रामपुर///दमोह
रिपोर्टर सुनील शुक्ला
समाज सेवा में सक्रिय सिंग्रामपुर निवासी अमित (गोलू) साहू पिता श्री रामनारायण साहू को मध्य प्रदेश तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के सागर संभाग का संभागीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. शाहबाल, महासचिव अखिलेश साहू, संरक्षक बी.एल. साहू (से.नि. एसडीओ) की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू, महामंत्री कमलेश नायक एवं संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू के नेतृत्व में यह नियुक्ति की गई।
अमित साहू की नियुक्ति पर ग्रामवासियों, समाज के वरिष्ठजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व संगठित होगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी लखनलाल साहू ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अमित साहू जैसे ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता संगठन के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
ग्राम सिंग्रामपुर में इस नियुक्ति की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बना और लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।