मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
6 लाख की खाद्य सामग्री जब्त व नष्ट
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के अवसर पर मिलावटी एवं रंगीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 8 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चला, जिसके दौरान 92 निरीक्षण, 29 छापे और 5 बड़ी कार्यवाहियां की गईं। इन कार्यवाहियों में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त और नष्ट की गई।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि “जनपदवासियों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी और कलरफुल मिठाइयाँ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, इसलिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।” अभियान के दौरान 600 किलो खाद्य सामग्री (मूल्य ₹37,200) जब्त की गई, जबकि लगभग ₹5.41 लाख मूल्य की सामग्री नष्ट की गई।
पांच प्रमुख कार्यवाहियों में –रंगीन चीनी के खिलौने (600 किलो, ₹37,200) जब्त, रसगुल्ला, बालूशाही, खोया सहित 435 किलो मिठाइयाँ (₹66,450) नष्ट, पनीर व दूध (₹40,000) नष्ट, वाहन जांच में पकड़ा गया पनीर (₹2.5 लाख) नष्ट, 15 अक्टूबर को ₹1.75 लाख की मिठाई नष्ट की गई। प्रशासन का यह अभियान दीपावली पर्व पर मिलावटी मिठाइयों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से जनपदवासियों की सेहत की रक्षा के लिए जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़