गणेशपुर के समीप दून हाईवे पर बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, सब्जी मण्डी जा रहे दो युवक गंभीर, एक को हायर सेंटर भेजा.
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर के समीप स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर मौजूद राहगीरो ने तुरंत दोनों घायलों को सड़क के बीच से उठाकर कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम करीब छः बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर सब्जी मंडी देहरादून काम करने के लिए अपने घर से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक स्विफ्ट कार की चपेट में आ गए जिससे दोनों लहुलुहान हो गए, हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरो की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। और सूचना बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा को दी। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सड़क के बीचों-बीच से उठाकर बिहारीगढ़ कस्बे के बुग्गावाला रोड स्थित संतोष मेडिकेयर हास्पिटल में भर्ती कराया, यहां से घायल बंटी पुत्र ऋषिपाल चौहान निवासी जैतपुर खुर्द थाना बेहट को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि दूसरे घायल आशीष पुत्र सतीश निवासी ताल्हापुर का प्राथमिक इलाज चल रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़