सहारनपुर
अंबेहटा में पुलिस अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर गरीब परिवारों के साथ मिलकर त्योहार मनाया। नकुड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी और चौकी प्रभारी विकास चारण ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर गरीब परिवारों को मिठाइयां, पटाखे, दीये और आवश्यक सामग्री वितरित की। इस पहल से गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशियां आईं और पुलिस-जनता के बीच आपसी सद्भावना बढ़ी।
– गरीब परिवारों को मिठाइयां, पटाखे, दीये और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
– विधवाओं के परिवारों को विशेष रूप से लक्षित किया गया।
– पुलिस टीम ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई।
– स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
– लोगों ने कहा कि पुलिस का यह रूप देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा
– नकुड़ प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने कहा कि दीपावली का संदेश ही है अंधकार पर प्रकाश की विजय और सुख-समृद्धि का वितरण।
– चौकी प्रभारी विकास चारण ने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े होना भी है।
दिवाली में घरों में दीप जलते हैं आशीष सैनी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़