सहारनपुर के रामपुर मनिहारान से
सोते हुए बाप बेटे को सांप ने डसा बाप की मोत
सहारनपुर के गांव चकवाली में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें मस्जिद के इमाम हाफिज ताहिर (33 वर्ष) और उनके बेटे मुदकीर (10 वर्ष) सोते वक्त ज़हरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद इमाम हाफिज ताहिर की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों के पैर और पेट पर डसने के निशान पाए गए हैं
रात जब दोनों घर में चारपाई पर सो रहे थे, उसी समय सांप ने उन्हें डस लिया, जिसका उन्हें तुरंत अहसास भी नहीं हुआ।
– सुबह मस्जिद जाने पर इमाम को चक्कर आने लगे, जिससे परिजन और ग्रामीणों को शक हुआ।
– बेटे मुदकीर के शरीर पर भी सांप के काटने के निशान मिले, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
– डॉक्टरों ने इमाम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर है और इलाज जारी है।
– इमाम ताहिर तीन साल से मस्जिद में सेवा दे रहे थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
– घटना के बाद परिवार में मातम और गांव में शोक का माहौल है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़