खबर जनपद एटा से
आज केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी ने विधानसभा जलेसर के अंतर्गत ग्राम जिनावली का दौरा किया
जहाँ उन्होंने स्व. पिंटू बघेल (पुत्र श्री देवा बघेल) की हत्या की घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
माननीय मंत्री जी ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं इस दुःखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटनाओं में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी को क्षेत्राधिकारी ( C O) जलेसर ने आश्वस्त किया की 72 घंटों में केस को वर्काउट कर लिया जाएगा ।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा