नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
छठ से पूर्व सांसद मनीष जायसवाल ने किया बरहीडीह छठ घाट का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायज
बरही/हजारीबाग: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में, हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल ने आज बरही विधानसभा क्षेत्र के बरहीडीह स्थित प्राचीन छठ घाट का निरीक्षण किया। यह घाट बरही क्षेत्र के छठ महाव्रतियों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने घाट परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और व्रतियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
सांसद जायसवाल ने इस दौरान प्राचीन घाट के सौंदर्यीकरण में स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव के योगदान की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से ही धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों का विकास संभव है।
उन्होंने बताया कि पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और समर्थक पूरी तरह से सक्रिय हैं। वे जगह-जगह छठ घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं, ताकि महापर्व छठ सुचारू और श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हो सके।
इस मौके पर सांसद के साथ भाजपा और स्थानीय संगठन के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, स्थानीय मुखिया शमशेर आलम, युवा नेता आकाश जायसवाल, मनोज साव, राजकुमार केशरी, कैलाशपति सिंह, राजवंशी सिंह, पिंटू ठाकुर, कृपाल राणा, भोली पासवान, लोकेश ठाकुर, प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद को घाट की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया और व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रतिबद्धता दोहराई।