सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत थाना सदर बाजार की एंटी रोमियो टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले 2 वांछित अभियुक्तों, नईम उर्फ निम्मा, पुत्र दिल्ला, सलेमपुर भूखड़ी व ठाट सिंह उर्फ ठाकुर, पुत्र चन्द्रपाल, देवली को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
घटना 4 अक्टूबर 2025 की है, जब वादी मुस्तकीम निवासी कासिमपुर नवादा ने अपनी कार से चेक बुक, 2 मोबाइल और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट थाना सदर बाजार में दर्ज कराई थी।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में और थाना प्रभारी कपिल देव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए नईम उर्फ निम्मा (सलेमपुर भूखड़ी) और ठाट सिंह उर्फ ठाकुर (देवली) को रेलवे फिल्ड के पास स्थित खंडर से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 1 रेडमी मोबाइल और 3 बैंक चेक बरामद किए गए।
गिरफ्तारी के बाद मामला धारा 317(2) बीएनएस में बढ़ाया गया और अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ.नि. सुरेशवीर सिंह, म.उ.नि. चंचल कुमारी, है.का. 881 धीरज कुमार, है.का. 832 जितेन्द्र चौहान, का. 1969 साजिद, म.का. 175 ज्योति वर्मा, म.का. 380 रूचि शामिल रहे ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़