सांसद से कच्ची सड़क को पक्की कराने के लिए ग्रामीणों ने लगाई गुहार।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
मऊ: घोसी लोकसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम बरुहा, केरमा, महरूपुर और मुंगेसर के ग्रामीणों ने क्षेत्र की जर्जर सड़क को पक्की कराने की मांग सांसद राजीव राय से की।
ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि इन तीनों ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली मात्र एक कच्ची सड़क है। जिसकी स्थिति पिछले 10 वर्षों बहुत ही बुरी है।
सड़क के बीचों-बीच खुला नाला होने के कारण आए दिन लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और पानी से लबालब भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाती है।
आपात स्थिति में एम्बुलेंस व अन्य वाहन नहीं पहुंच पाते, जिससे बीमार और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
सड़क की कुल लंबाई लगभग 375 मीटर बताई गई है।
ग्रामीण आनंद यादव, अरविंद यादव और पंकज यादव सहित कई लोग सांसद से ।मिले और जल्द से जल्द सड़क को पक्की कराने की मांग की है, ताकि तीनों ग्राम सभाओं के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
देश के हर कोने कोने की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज चैनल Indian Tv News के साथ।
धन्यवाद…