दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू अंतर्गत बोलतकरम गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बघाडू निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र श्यामनारायण बाइक से अपने गांव से मुड़ीमुड़ी पहाड़ी की ओर घूमने जा रहा था।
बताया गया कि बोलतकरम चौराहा से लगभग 100 मीटर आगे सामने से आ रही एक पल्सर बाइक से उसकी टक्कर हो गई।तेज टक्कर से राहुल की बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक के पीछे सवार राहुल को पल्सर बाइक के बम्फर से गंभीर चोटे आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पल्सर सवार युवक मौके से फरार हो गए।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. वरूणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में राहुल का दाहिना पैर टूट गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह