धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
बैतूल= आयेगे श्री श्री १००८ पगलानंद जी महराज
जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि कलचुरी कलार समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु कार्तवीर्यार्जुन जी महाराज का जन्मोत्सव समारोह दिनाँक 28 अक्टूबर भैंसदेही नगर में प्रातः 11 बजे से मनाई जाएगी जिसमें मुलताई क्षेत्र के सभी सामाजिक बंधुओ द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी का सूर्य पुत्री ताप्ती के उदगम स्थल मुल्ताई के जल से अभिषेक कर सहस्त्रबाहु यज्ञ हवन पूजन कार्यक्रम पूज्यपाद श्री श्री १००८ परमहंस स्वामी श्री पागलानंद महाराज जी के शुभ सानिध्य में शुभारंभ किया जाएगा कार्यक्रम स्थल पर पहुचने हेतु सभी विकासखंड के स्वजातीय बंधु दिनांक 28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे तक कनक वाटर पार्क खेड़ी सांवलीगढ़ में एकत्र होगे वह स्वल्पाहार के उपरांत भैंसदेही के लिए प्रस्थान करेंगे ।
कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा ।
(1)11बजे से भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति का ताप्ती जल से अभिषेक
(2)11.15 से 12.15 बजे तक भगवान सहस्त्रबाहु जी के जन्मोत्सव पर सहस्त्रबाहु महायज्ञ हवन
(3) 12.15 बजे कार्तवीर्याजून महा आरती
(4) 12.30 बजे से सहस्त्रबाहु कथा प्रवचन एवं मंचीय कार्यक्रम
(5) तत्पश्चात दिवंगत विभुतियों के लिये श्रद्धांजलि, कल्चुरी रत्न प्रदान, सामाजिक उद्बोधन, 2 बजे भोजन प्रसादी, 4 बजे कार्यक्रम समापन
उपरोक्त कार्यक्रम में आप सभी सामाजिक बंधुओं से उपस्थित होने का विशेष आग्रह है
निवेदक
मनोज आर्य जिलाध्यक्ष
हैहेय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज जिला बैतूल एवं कलार समाज नगर भैंसदेही जिला बैतूल